February 12, 2026

थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा 09 लीटर कच्ची शराब के साथ किया 01 आरोपी गिरफ्तार।

0
256824839_4550771548338707_450483592271822539_n

श्रीमान, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांक 16/11/2021 को थानाध्यक्ष श्री मदन लाल थाना कपकोट के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान परमटी के पास एक व्यक्ति दीपक राम पुत्र जसराम निवासी ग्राम बाछम थाना कपकोट जिला- बागेश्वर उम्र- 22 वर्ष को 09 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । जिस आधार पर आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR No- 98/2021 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम का विवरण:-

  1. आरक्षी बसन्त लाल।
  2. आरक्षी विरेंद्र गैड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *