February 12, 2026

आचार संहिता तोड़ने पर एक दिन में 203 मुकदमे

0
images (4)

• रविवार रात से सोमवार शाम तक दर्ज हुए ताबड़तोड़ मुकदमे

• कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन में सबसे ज्यादा 92 मुकदमे

मतदान से पहले की रात से सोमवार दोपहर मतदान तेज होने तक प्रदेशभर के सियासी माहौल में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला। तमाम जगह प्रत्याशियों पर मतदाताओं को प्रलोभन देने या प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ दुष्प्रचार के आरोप लगते रहे। इस कारण 24 घंटे में प्रदेशभर में 203 मुकदमे दर्ज किए गए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि रविवार शाम से सोमवार दोपहर बाद तक प्रदेश में आचारसंहिता उल्लंघन के कुल 203 केस दर्ज किए गए। इसमें वोटरों को प्रलोभन, चुनाव सामग्री के अवैध रूप से इस्तेमाल करने वाहनों का अवैध रूप से चुनावी कार्यों के इस्तेमाल, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन के मुकदमे शामिल हैं। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में इस दौरान सर्वाधिक 92 मुकदमें दर्ज किए गए। सौजन्या ने बताया कि मतदान से ठीक पहले प्राप्त सभी शिकायतों को आरओ को भेजा गया, जिसमें प्रारंभिक जांच और तथ्यों के आधार पर मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के दौरान इस बार पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कुल 18.80 करोड़ रुपए का कैश और सामान बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *