February 13, 2026

1223 लोगों के घर जाकर वोट डलवाएंगे 348 कर्मचारी

0

* 06 विधानसभा क्षेत्र है नैनीताल जिले में 87 टीमें पोस्टल बैलेट वोटिंग को बनाई गई. * पुलिस कर्मी हर मतपत्र टीम के साथ रहेगा तैनात 3 दिन में प्रक्रिया पूरा करने का रखा लक्ष्य

दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने पहली बार पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग की व्यवस्था बनाई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत नैनीताल जिले में इस व्यवस्था के लिए दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा उम्र के 1223 वोटरों ने आवेदन किया है। घर-घर जाकर इनका वोट डलवाने के लिए जिला प्रशासन ने 87 टीमें बनाई हैं।

एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि हर टीम में 3 कर्मचारी और 1 सुरक्षा कर्मी होगा। इनमें 2 राज्य कर्मचारी और 1 केंद्रीय माइक्रो ऑब्जर्वर होगा। केंद्रीय माइक्रो ऑब्जर्वर केंद्र सरकार का कर्मचारी होगा। ऐसे में पोस्टल बैलेट से मतदान को कुल 348 कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। 4 फरवरी से शुरू कांग्रेस कर 6 फरवरी तक प्रक्रिया सम्पन्न कराने की योजना है। जहां वोटर बचेंगे वहां अभियान जारी रहेगा। पोस्टल बैलेट से मतदान प्रक्रिया की गोपनीयता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए बनाई गई है। टीमें हर मतदाता के घर में वोटिंग के दौरान की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *