February 12, 2026

1184 संक्रमित हुए स्वस्थ, 14892 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 3848 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। 1184 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। 14892 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 367272 हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 30983 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 27135 सैंपल निगेटिव आए हैं। पूरे प्रदेश में 3848 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें चार मैदानी जिले देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में 3134 संक्रमित मामले हैं। देहरादून जिले में 1362, नैनीताल में 719, हरिद्वार में 641, ऊधमसिंह नगर में -412, पौड़ी में 168, अल्मोड़ा में 128, टिहरी में 109, बागेश्वर में 75, चंपावत में 67, चमोली में 63, पिथौरागढ़ में 50, उत्तरकाशी में 28, रुद्रप्रयाग जिले में 26 संक्रमित मिले हैं। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में दो मरीजों की मौत हुई है। जिसमें सिद्ध विनायक हास्पिटल ऊधमसिंह नगर में एक और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में एक मरीज ने दमतोड़ा है। अब तक प्रदेश में 7440 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 1184 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 337537 मरीज स्वस्थ हो चुकी है।

71 पर्यटकों समेत 148 कोरोना संक्रमित
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 71 पर्यटकोंसमेत 148 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा शनिवार को 974 लोगों की कोरोना जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *