February 12, 2026

95 पूर्व विधायकों को मिल रही 52.74 लाख पेंशन

0

सरकारी कर्मचारियों की पेंशन में भले ही अड़ंगेबाजी हो। लेकिन प्रदेश के 95 पूर्व विधायकों को 52 लाख 73 हजार 900 रुपये मासिक पेंशन सरकारी खजाने से जारी हो रही है। इसमें तीन पूर्व विधायकों को तो प्रदेश गठन के पूर्व से ही पेंशन मिल रही है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट नदीमउद्दीन ने उत्तराखंड विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी से पूर्व विधायकों की पेंशन की सूचना मांगी थी, जिसमें उन्हें बताया गया कि दो पूर्व विधायकों को 1997 से एक को 1998 से, आठ को 2002 से, नौ को 2004 से, छह को 2007 से, एक को 2008 से, एक को 2009 से 31 को 2012 से, पांच को 2016 से, 29 को 2017 से, एक को 2018 से व एक पूर्व विधायक को 2019 से पेंशन मिल रही है।

सबसे कम पेंशन कैरन मेयर को पूर्व विधायकों में सबसे कम 14 हजार कैरन मेयर को व सर्वाधिक 91 हजार राम सिंह सैनी को पेंशन मिल रही है। 40 से 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक सात पूर्व विधायकों को, 46 हजार से 48, 800 तक 24 को, 50 हजार से 55 हजार तक 18 को, 58 हजार से 60 हजार तक 25 को 62 हजार से 66 हजार तक सात को, 67 हजार से 72 हजार तक सात को, 73 हजार दो को, 76 हजार एक को, 79 हजार एक को व 85 हजार रुपये की मासिक पेंशन एक पूर्व विधायक को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *