April 17, 2026

हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज की वर्कशाप देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित

0
IMG-20240224-WA0018-e1708787494795-780x470.jpg

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की हरिद्वार रोड स्थित वर्कशाप की भूमि को देहरादून स्मार्ट सिटी को हस्तांतरित कर दिया गया। उत्तराखंड रोडवेज के महाप्रबंधक प्रशासन अनिल सिंह ने देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथपाल सिंह को भूमि हस्तांतरित की।

इस मौके पर सीपीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता तारक कांत नायक, देहरादून स्मार्ट सिटी के अधीक्षण अभियंता जगमोहन सिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक गिरीश पुंडीर व आशीष दया सक्सेना, अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक अभियंता आशीष मिश्रा और यूटीसी की तरफ से सहायक अभियंता प्रमोद दीक्षित मौजूद रहे।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता एचपीएससी की बैठक में हुए निर्णय के बाद एक अतिरिक्त बेसमेंट का निर्माण किया जाएगा ( कुल बेसमेंट 2) तथा एक ग्राउंड फ्लोर एवं 6 और फ्लोर का भवन बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *