November 2, 2026

बस्ती बचाने को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक   

0
IMG-20250109-WA0030.jpg

देहरादून – जन संघर्ष मोर्चा  अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, ऊर्जा श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम से मुलाकात कर विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ढकरानी स्थित शक्ति नहर किनारे कई दशकों से बसे ग्रामीणों को जल विद्युत निगम द्वारा बस्ती उजाड़ने के नोटिस देने के मामले में आग्रह किया कि उक्त भूमि का पुनः चिन्हांकन्, पूर्व में प्रशासन व निगम द्वारा स्थापित पिलर्स तक ही अतिक्रमण ध्वस्त करने व मोहलत प्रदान की मांग रखी, जिस पर श्री सुंदरम ने प्रबंध निदेशक, यूजीवीएनएल को निर्देश दिए तथा आश्वासन दिया कि बातचीत एवं बैठक के जरिए ही कोई रास्ता निकाला जाएगा |                        

नेगी ने कहा कि उक्त नोटिसों के मिलते ही ग्रामीणों में चिंता घर कर गई थी तथा परिजन रात को सो भी नहीं पा रहे थे |हाल ही में ग्रामीणों का दर्द जानने मोर्चा अध्यक्ष नेगी ने मौके पर स्थिति को परखा था |                        

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में निगम द्वारा अपनी अधिकारिकता वाली भूमि  पर पिलर्स लगाकर चिन्हांकन कर दिया गया था, लेकिन फिर उन पिलर्स की सीमा रेखा को मानने से इनकार कर दिया गया |ऐसे हालत में जब सर्दी का मौसम चल रहा हो, बस्ती उजाड़ने वाला मामला बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है |  ग्रामीणों ने बताया कि कई भूमि ऐसी हैं, जो बैनामे के द्वारा खरीदी गई हैं, उनको भी नोटिस जारी किया गया है |        

नेगी ने भरोसा जताया कि शीघ्र ही ग्रामीणों की समस्या का निदान होगा |       

प्रतिनिधिमंडल में -भीम सिंह बिष्ट मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो