देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के 26 अक्टूबर से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार में भागीदारी का फैसला लिया है। लिहाजा, 26 अक्टूबर से प्रदेशभर में रोडवेज बसों के संचालन में दिक्कत खड़ी हो सकती है। हालांकि, आज शाम को इस संबंध में कमचारी संगठनों की मुख्य सचिव से वार्ता है। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री दिनेश पंत ने नैनीताल, देहरादून और टनकपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष / मंत्री को निर्देशित किया है कि 23 अगस्त को अपने-अपने क्षेत्रों में आमसभा कर समस्त सदस्यों को 26 अक्टूबर से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार में अनिवार्य रुप से प्रतिभाग करने के लिए कहें।