April 13, 2026

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम ने सर्किट हाउस काठगोदाम में आपदा कार्यों की समीक्षा बैठक की।

0
247262982_2617306355231264_5768394690548110115_n

इस दौरान उन्होंने आपदा कार्यों को शीघ्र दुरूस्त करने हेतु जनपद नैनीताल व ऊधम सिंह नगर को आपदा मद से ₹50 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि आपदा से पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों को उनके पारिवारिक सदस्यों की भांति चिन्तन करते हुए शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुँचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपदा सम्बन्धित कार्यों को प्राथमिकता से करें, इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कें, बिजली, पानी व संचार व्यवस्थाएं स्थायी रूप से बहाल न होने तक वैकल्पिक व्यवस्थाओं से बहाल की जाएं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने काश्तकारों की फसल हानि का आकलन शीघ्रता से करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें भी मुआवजा राशि तुरन्त दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *