October 30, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सीएम आवास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संबोधित MannkiBaat को सुना।

0
247874018_2617745318520701_8572816116082339564_n
इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखण्ड में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण की प्रथम डोज लगाने पर उत्तराखण्ड सरकार की सराहना की। #MannKiBaat में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर जिले की हेल्थ वर्कर श्रीमती पूनम नौटियाल से बात की। इस दौरान पूनम ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में लोगों को कोविड टीकाकरण के लिए प्रेरित किया तथा एक दिन में पर्वतीय क्षेत्रों में 8 से 10 किमी की दूरी तय कर कोविड टीकाकरण किया।
248063041_2617745408520692_120243509986461919_n

कार्यक्रम को सुनने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक अभिभावक की तरह मार्गदर्शन किया। उनके सक्षम नेतृत्व की वजह से ही ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ अभियान सफल हुआ एवं देश 100 करोड़ वैक्सीनैशन डोज का पड़ाव पार कर चुका है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बागेश्वर जिले की श्रीमती पूनम नौटियाल से फोन पर बात कर उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड वारियर्स की दिन रात की मेहनत से ही

 
 
247755181_2617745355187364_7865819481282953978_n

हम  covid19 महामारी से बाहर निकल रहे हैं। परंतु हमें अभी भी सावधानी रखनी है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इसे साकार करना है। त्योहारों का सीजन चल रह है, इस दौरान हमें स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देना है। ‘वोकल फॉर लोकल’ का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय लोगों की आमदनी को बढ़ाना भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो