*US में भारतीय युवक की हत्या: पिज्जा डिलीवर करने गया और मिली मौत 😢🍕🔫
अमेरिका में एक और भारतीय की दर्दनाक हत्या से हड़कंप मच गया है। हैदराबाद के *28 साल के अंशुल कुंचा* को पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवर करते वक्त *सिर में 3 गोलियां* मार दी गईं। 💔
*📅 कब और कैसे हुई घटना?*
– *5-6 जून की रात* को उत्तरी फिलाडेल्फिया में अंशुल की हत्या कर दी गई।
– अंशुल एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी के साथ *एक्स्ट्रा इनकम के लिए वीकेंड पर पिज्जा डिलीवर* करता था।
– उसे *सुनसान इलाके में पिज्जा डिलीवर* करने का ऑर्डर मिला, जो बाद में धोखा निकला।
*😡 बहन तन्वी का बड़ा आरोप*
अंशुल की बहन तन्वी ने कहा कि यह *सोची-समझी साजिश* थी।
– अंशुल का कोई सामान नहीं लूटा गया, सिर्फ गोली मारकर सड़क पर छोड़ दिया गया।
– अमेरिकी मीडिया के मुताबिक *काले नकाब पहने दो बंदूकधारी* थे जिनकी पीठ पर बैग था। 🎒🖤
– तन्वी ने कहा, *”हमें बस हमारा भाई वापस चाहिए और न्याय चाहिए।”* 🙏
*🇮🇳 सरकार से गुहार*
– परिवार ने *विदेश मंत्रालय* से अंशुल का शव जल्द भारत लाने की अपील की है।
– *न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास* ने कहा कि वे परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं।
– अंशुल करीब *4 साल पहले पढ़ाई के लिए अमेरिका* गया था। 🎓✈️
*⚠️ क्या अमेरिका में सुरक्षित हैं भारतीय?*
यह घटना एक बार फिर अमेरिका में रह रहे भारतीयों की *सुरक्षा पर सवाल* खड़े करती है। पहले भी कई भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स पर हमले हो चुके हैं।
*एक मेहनती युवक जो अपना और परिवार का भविष्य बनाने गया था, उसे धोखे से मार दिया गया। कब रुकेगा यह सिलसिला? 💔🕯️*
