February 12, 2026

बड़ी खबर:नशा तस्करों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई

0
249397553_5088617867836748_7032015980176281766_n

3 किलो 05 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
डीआईजी गढ़वाल द्वारा उत्तरकाशी पुलिस की सराहना करते नगद पुरस्कार दिया गया:
श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एक्शन मोड़ में हैं,दिनोंदिन उनके द्वारा नशे के सौदागरों के प्रति कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है,उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/एसओजी टीम और सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की लगातार निगरानी करते हुये उनकी गिरफ्तारी कर उनके प्रति नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दे रखे हैं। विगत शुक्रवार को एक अभियुक्त को 2.5 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने के बाद आज फिर बड़ी मात्रा में एक तस्कर को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। “नशा मुक्त उत्तरकाशी” अभियान के क्रम मे कार्रवाई करते हुए गत रात्रि दिनांक 29.10.2021 को क्षेत्राधिकारी बडकोट श्री अनुज के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला श्री अशोक कुमार चक्रवर्ती के नेतृत्व में एसओजी यमुना वैली एवं पुरोला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की सुरागरसी पतारसी कर लगातार उनकी निगरानी करते हुए चैकिंग अभियान चलाकर स्थान मुंगरा पुल नौगाँव के पास से एक व्यक्ति प्रेम लाल को 3.05 किग्रा अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया। नाम पता अभियुक्त- प्रेम लाल पुत्र उदमू लाल निवासी ग्राम गैर बनाल थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 38 वर्ष। श्री करण सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड, द्वारा पुरोला पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध चरस के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी करने पर उत्तरकाशी पुलिस की सराहना करते हुए टीम को 2000 रु0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *