October 30, 2026

केंद्रीय गृह, सहकारिता मंत्री श्रीअमित शाह, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना की शुरूआत की।

0
248913025_2621945391434027_1350222281292059511_n
इस अवसर पर राज्य के 670 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एमपैक्स) का कम्प्यूटरीकरण कार्य भी विधिवत रूप से पूर्ण किया गया साथ ही सहकारिता ट्रेनिंग सेंटर का भी उद्घाटन किया गया।
247986300_2621945541434012_6852997490894513146_n
249352090_3007065686233575_5875594997389541113_n

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह ने कहा कि पिछले पौने पांच साल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। घस्यारी योजना से हमारी माताओं व बहनों को काफी राहत मिलेगी। उनका बोझ कम होगा। साइंटिफिक पोष्टिक पशु चारा मिलने से गायों की दुग्ध क्षमता बढेगी जिसका फायदा इस काम में लगे लोगों को मिलेगा। इसके लिए मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने से किसानों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमपैक्स के कम्प्यूटरीकरण का जितना डिजीटलाईजेशन होगा, सहकारिता से जुड़े लोगों को उतनी ही अधिक सहूलियत होगी। सहकारिता मंत्रालय द्वारा देश भर की सहकारिता समितियों के पूर्ण कम्प्यूटरीकरण पर काम किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखण्ड मॉडल का अध्ययन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ाया है। उनका सौभाग्य है कि वे देश के पहले सहकारिता मंत्री बने हैं। अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन किसानों, मजदूरों, मछुआरों और सहकारिता से जुड़े लोगों के जीवन में बडा परिवर्तन लाएगा।

 
247628631_2621945424767357_7113855579718646655_n

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल ही में आई आपदा में अमित शाह जी ने प्रदेश की हर सम्भव सहायता की। उन्होंने एक अभिभावक की तरह हमारा साथ दिया। उत्तराखंड में आई आपदा में तत्परता दिखाते हुए राज्य में बचाव कार्य के लिए सेना के 3 हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना से माताओं व बहनों का जीवन आसान होगा। पशुओं के लिए पौष्टिक चारा घर पर ही उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो घोषणा की, उनका शासनादेश भी जारी किया।

 
247578521_2621945468100686_7350626716904126321_n (1)
249376204_2621945578100675_5758110353837562912_n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो