जनपद चम्पावत में विगत दिनों आयी आपदा के दौरान विभिन्न दुर्घटनाओं में घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सकुशल बचाये जाने, बाढ़ एवं आपदा में फंसे हुए लोगों रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने, दुर्घटनाओं में मृतको के शवों को निकालकर अग्रिम कार्यवाही करने, घायलों को समय से अस्पताल पहुचाकर उपचार दिलवाने तथा आपदा_पीडितों को राहत एवं आवश्यक सामग्री वितरित करने पर श्री_विनित_कुमार_तोमर जिलाधिकारी महोदय चम्पावत द्वारा जनपद चम्पावत पुलिस के 11 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है।
आज दिनांक 09.11.2021 को राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर श्री_अरविन्द_कुमार_पाण्डेय, मा0 मंत्री, विद्यालयी शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा_कल्याण एवं पंचायती_राज, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद चम्पावत में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गोरलचौड़_मैदान चम्पावत में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी चम्पावत व श्री_देवेन्द्र_पींचा पुलिस अधीक्षक चम्पावत की उपस्थिति में सम्मान प्राप्त सभी अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रशस्ति_पत्र देकर सम्मानित किया गया । सम्मान प्राप्त सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को जनपद चम्पावत पुलिस की ओर से हार्दिक शुभकामनाऐं ।
सम्मान प्राप्त /आपदा के दौरान विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मी-
01- श्री शान्ति कुमार गंगवार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत
02- श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर
03- श्री भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन