February 12, 2026

जनपद_उधमसिंहनगर_पुलिस किच्छा पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही

0
257508248_3137807593118990_8451796278677998275_n

10,000 लीटर लहन नष्ट किया गया, वह मौके पर अवैध कच्ची शराब बनाते हुए एक भट्टी भी पकड़ी गई, जिससे 200 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई।

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र महोदय द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में दिनांक 14-11-2021 को चौकी लालपुर क्षेत्रांतर्गत नारायणपुर में कच्ची शराब की भट्टियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई जिसमें मौके पर लगभग 10000 लीटर लहन नष्ट किया गया साथ ही मौके पर चल रही एक भट्टी भी पकड़ी गई मौके पर कच्ची शराब की कसीदगी कर रहा अभियुक्त मुन्ना तालुकदार पुत्र विमल तालुकदार निवासी श्याम कॉलोनी कनकपुर थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर मौके पर पुलिस पार्टी के पहुंचते ही चलती भट्टी छोड़कर नाला कूदकर भाग गया। फरार अभि0 के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 60(2) Ex Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है मौके पर से भारी मात्रा में 200 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई हैं। अभि0 की गिरफ्तारी हेतु दबिशें दी जा रही है।
पुलिस टीम
𝐒𝐈 पंकज कुमार चौकी प्रभारी लालपुर
का0 शेखर
म0का0 प्रेमजीत कौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *