April 13, 2026

हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही में स्मैक तस्करी, बलवा व अन्य अपराधों में लिप्त 11 अभियुक्त गिरफ्तार

0
FB_IMG_1637076806996

●अवैध स्मैक तस्करी पर लगाम लगाने को प्रयासरत ज्वालापुर पुलिस व नारकोटिक सैल हरिद्वार की संयुक्त टीम ने दिनांक 15.11.2021 को अभियुक्त मनीष मित्तल निवासी कीर्ति पाल (कुत्तीमारान) गली मोहल्ला चौहानान ज्वालापुर को 08.24 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की। चौकी बाजार प्रभारी आनंद मेहरा के नेतृत्व में बरामद की गई स्मैक की बाजारू कीमत 70 हजार रुपये से अधिक है।

● श्रीमान D.I.G./S.S.P. महोदय द्वारा वांछित/ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों के क्रम में……..
👉गंगनहर पुलिस ने सोनू और मोनू पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम कपासा थाना नागल जिला सहारनपुर
👉थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा वारंटी वसीम पुत्र सलीम निवासी ग्राम सिकंदरपुर भैंसवाल, भगवानपुर
👉थाना श्यामपुर पुलिस ने अभियुक्त विशाल पुत्र पप्पू निवासी बाहर पीली श्यामपुर, वारंटी उमेश कश्यप पुत्र भरत कश्यप निवासी चंडीघाट माजरा व वारंटी निक्की पुत्र श्यामलाल शर्मा निवासी चंडीघाट माजरा
👉कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने वारंटी गुलफाम पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला पांवधोई ज्वालापुर हरिद्वार व सोनू उर्फ शाहिद पुत्र रियासत निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा ज्वालापुर
…….. को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

● कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बलवा करने तथा जान से मारने की नियत से हमला करने के आरोपी अभियुक्त शहजाद निवासी रामपुर व शहजाद निवासी इब्राहिमपुर को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *