April 15, 2026

अल्मोड़ा पुलिस के आरक्षी संदीप कुमार ने असहाय और जरूरतमंद लोगो के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

0
258616000_4947421225268603_3024841743838539807_n

मिठाई और कंबल वितरित कर बिखेरी चेहरे पे मुस्कान

अल्मोड़ा पुलिस के आरक्षी संदीप कुमार जो एस0एस0पी0 कार्यालय अल्मोड़ा में तैनात है तथा प्रातः 04 बजे दैनिक सूचना बनाने कार्यालय आते है,
दिनांक 16.11.2021 को ड्यूटी पे आते वक्त अत्यधिक ठंड होने के कारण उन्होंने कुछ बेघर लोगो को सड़क किनारे ठंड से ठिठुरते हुए देखा, जिससे उन्होंने अपने बोनस में मिले पैसों से कंबल वितरित करने की ठानी।
उक्त आरक्षी द्वारा सड़क किनारे कच्चे घरों में रह रहे असहाय और निर्धन लोगों को मिठाई और कंबल वितरित कर वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *