April 13, 2026

रात्रि में बढ़ते धुंध के मद्देनजर यातायात पुलिस देहरादून द्वारा वाहनों पर लगाये गये रिफ्लेक्टर

0
253355950_6581091735294229_3121127703348346332_n

निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशानुसार रात्रि के समय सड़क मार्गों पर कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न होने से संभावित सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के पर्यवेक्षण में दून यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के रूप में आज दिनांक 18/11/2021 को हरिद्वार रोड अन्तर्गत कारगी चौक, आई0एस0बी0टी0,कुआंवाला तथा चकराता रोड पर पानी के टैंकर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिक-अप एवं लोडर आदि पर रिफ्लेक्टर लगाये गये । रात्रि के समय संचालित होने वाले भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये/लगवाए जाने हेतु समस्त थानों को निर्देशित किया गया है। अतः उक्त पहल में समस्त वाहन स्वामी / चालकों से अपील / अनुरोध /अपेक्षा की जाती है कि
“सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा”
के दृष्टिगत अपने वाहनों पर रात्रि में दृष्टव्य / फ्लोरेसेंट पेंट अथवा रिफ्लेक्टर लगवायें ताकि रात्रि में किसी प्रकार की अप्रिय घटना/दुर्घटना न होने पाये ।
यातायात पुलिस
देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *