February 12, 2026

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

0
256788486_5109486119079583_8723293306864981627_n

कृपया अवगत कराना है, कि विगत माह 18-19 अक्टूबर 2021 के मध्य अतिवृष्टि एवं आपदा के कारण श्री गिरिजा देवी मंदिर का पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आगामी दिनांक 19 नवंबर 2021 को कार्तिक_पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले को श्री गिरिजा देवी मंदिर समिति गर्जिया, रामनगर नैनीताल द्वारा स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।


चूंकि मंदिर परिसर में विभिन्न आधारभूत ढांचे एवं पुल के मरम्मतीकरण की कार्यवाही प्रचलित है।
अतः श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिर परिसर को दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2021 तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा सूचनार्थ एवं जनहित में जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *