February 12, 2026

एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने गुलदार की खाल के साथ 02 अभियुक्तों को वन अधिनिमय के अन्तर्गत किया गिरफ्तार ।

0
254137721_4355232384599987_5120678478713054956_n

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ श्रीलोकेश्वरसिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला श्री विनोद कुमार थापा के निर्देशन में वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिनाँक- 17.11.2021 को एसओजी पिथौरागढ़ व कोतवाली पिथौरागढ़ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरामशीन रोड डाट पुलिया के पास से दो अभियुक्तों क्रमशः (1) आनन्द मोहन प्रकाश पुत्र शिव राम निवासी ग्राम दोबांस, मड़मानले पिथौरागढ़ उम्र 26 वर्ष, (2) संतोष कुमार पुत्र कालू राम निवासी दुंवा, सल्ला पट्टी सल्लाचिंगरी पिथौरागढ़ उम्र 22 वर्ष को अल्टो कार संख्या UK05TA-2868 में 01 गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी श्री दिनेश जोशी द्वारा वन विभाग टीम के साथ आकर आवश्यक कार्यवाही की गयी । अभियुक्त गणों के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में वन जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया । अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पुलिस टीम का विवरण-

1-उ0नि0 जावेद हसन- एसओजी 2-उ0नि0 संजय सिंह- कोतवाली पिथौरागढ़ 3-कास्टेबल नन्दन सिंह- कोतवाली पिथौरागढ़ 4-कास्टेबल मनमोहन भण्डारी –एसओजी 5-कास्टेबल संदीप चन्द- एसओजी
वन विभाग की टीम का विवरण-1- श्री दिनेश जोशी- वन क्षेत्राधिकारी 2- श्री कैलाश चन्द- वन दरोगा 3-श्री गिरीश चन्द्र –वन रक्षक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *