February 13, 2026

आज दिनांक 18/11/2021 को एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर अपने साथ हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय को टैग कर पोस्ट किया गया था

0
229125_148139408589526_564182_n

जिस सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक महोदय,उत्तराखण्ड द्वारा यातायात निदेशक उत्तराखण्ड एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून को उक्त पोस्ट को प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये ।

उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के साथ घटित घटनाक्रम के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी व सी0सी0टी0वी0 फुटेज के अवलोकन के अनुसार प्रिन्स चौक पर एक सिटी बस (UK 07 PA 0461) जो कि हरिद्वार रोड से प्रिंस चौक की ओर आने पर अपनी लेन का प्रयोग न कर गलत दिशा में आकर प्रिन्स चौक को क्रास करते हुए तेजी व लापरवाही से तहसील चौक की ओर गया । उक्त वाहन के इस प्रकार से तेजी व लापरवाही से हरिद्वार रोड़ से आने के दौरान प्रिन्स चौक पर बांयी ओऱ मौजूद तत्समय बुजुर्ग दपंति का बस की चपेट में आने से बाल-बाल बचने के सम्बन्ध में प्रिन्स चौक में मौजूद यातायात कांस्टेबल राजपाल सिंह को अवगत कराया गया जिस पर उक्त कांस्टेबल द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई । तदनुसार ट्रैफिक कंट्रोल रूम द्वारा उक्त वाहन को रोके जाने हेतु मार्ग में तैनात कर्मचारियों को सूचित किया गया । जिसके परिणाम स्वरूप रिस्पना चौक पर उक्त बस को रोका गया । उक्त वाहन चालक के इस प्रकार के अनियंत्रित आचरण के विरूद्ध त्वरित संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस देहरादून द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उक्त वाहन को अंतर्गत धारा 184, 184 E, 3/181, 39/192, 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया । साथ ही लापरवाही पूर्ण वाहन का संचालन करने के अपराध के लिए यातायात कर्मी की ओर से वाहन चालक फारुख पुत्र रमजान निवासी गूजरोवाली चौक रायपुर देहरादून के विरुद्ध अंतर्गत धारा 279 आई0पी0सी0 अभियोग पंजीकृत कराया गया । *सभी वाहन चालकों से अपील / अनुरोध/ अपेक्षा है कि सड़क पर पैदल/अन्य यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें एवं यातायात नियमों के विपरीत वाहनों का संचालन करने से बचें। खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें। अन्यथा पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । पुनःअपील है कि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” के संकल्प का अक्षरश: पालन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *