February 12, 2026

जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” के तहत अब तक 3,926 व्यक्तियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

0
229125_148139408589526_564182_n

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखने एवं पर्यटक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने हेतु दिनांक 15.07.2021 से चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा जनपद स्तर पर “मिशन मर्यादा” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग करने वाले, गंदगी करने वाले तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 17.07.2021 से अब तक समस्त थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले तीर्थ स्थलों, पर्यटक व सामाजिक स्थलों पर चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों का सेवन करने वाले, लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले *3,926 व्यक्तियों के विरूद्ध (पुलिस अधिनियम, गंदगी फैलाने, कोटपा, अबकारी अधिनियम, एन.डी.पी.एस. एक्ट) के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एवं पर्यटक स्थलों मैं सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

अपीलः-
➡️ तीर्थ स्थलों की मर्यादा बनाये रखें।
➡️ सार्वजनिक स्थानों पर लोग शांति को बनाए रखें।
➡️ धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन न करें।
➡️ जो कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग, गंदगी तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करेगा उसके विरूद्ध जनपद पुलिस द्वारा नियमानुसार उचित वैधानिक कार्यवाही* की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *