February 12, 2026

उत्तरकाशी नशा तस्करों के विरुध्द अभियान लगातार जारी ,बडकोट पुलिस द्वारा दो और चरस तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
259114851_5153057071392827_6059341026712525096_n (1)

Uttarkashi Police Uttarakhand द्वारा “नशा मुक्त उत्तरकाशी” अभियान के तहत कार्रवाई करते हुये कल दिनांक 18.11.2021 की रात्रि को चैकिंग के दौरान स्थान तिलाडी रोड़,बडकोट के पास से दो व्यक्ति नवीन रावत एवं अरविन्द सिंह के कब्जे से क्रमशः 510 ग्राम एवं 315 ग्राम (कुल 825 ग्राम) अवैध चरस बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बडकोट में NDPS Act की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
नाम पता अभियुक्त-
1-नवीन रावत पुत्र मेघनाथ रावत निवासी ग्राम डीगाडि बडियार तहसील पुरोला जिला उत्तरकाशी उम्र-20 वर्ष।
2-अरविन्द सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र -29 वर्ष।
बरामद माल- 825 ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत 81000 रु)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *