October 31, 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

0
260644363_2639842852977614_4953513586967138396_n

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद के प्रतापनगर के सेम-मुखेम स्थित गड़वागीसौड़ मैदान में आयोजित श्री सेमनागराजा त्रिवार्षिक मेला एवं जात्रा सेममुखेम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
उन्होंने मेले में देव डोलियों का आशीर्वाद लिया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री सेमनागराजा के त्रिवार्षिक मेले को राज्य स्तरीय मेला किए जाने की घोषणा की। उन्होंने मड़वागीसौड़ से सेम नागराजा मन्दिर तक रास्ते में टिनशेड का निर्माण कराए जाने, राइका गरवाण गांव के अधूरे भवन निर्माण हेतु अवशेष धनराशि अवमुक्त किए जाने, ग्रामसभा पडिया में मिनी स्टेडियम का अवशेष कार्य पूर्ण करवाए जाने की घोषणा की। डोबरा-चांठी पुल से लम्बगांव तक मोटर मार्ग का डामरीकरण व चौड़ीकरण किए जाने, जाख से डोबरा पुल तक मोटर मार्ग का डामरीकरण व चौड़ीकरण किए जाने, माजफ इण्टर कॉलेज को प्रान्तीयकरण किए जाने की प्रक्रिया में शामिल करने सेम-मुखेम जाने वाले मार्ग का निर्माण किए जाने की घोषणा की गई। ओणेश्वर महादेव में पर्यटन विभाग का अतिथि गृह बनाये जाने, लम्बगांव-रैका-दिन्याली मोटर मार्ग का निर्माण किए जाने, लम्बगांव से जाखणी गांव 6 किमी मोटरमार्ग का निर्माण करवाए जाने एवं लम्बगांव में सार्वजनिक शौचालय बनाये जाने घोषणा की गई।

260973223_2639842696310963_4989046425577200100_n
260186871_2639842826310950_9220089495478042991_n
260758251_2639842806310952_8967770684443371934_n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो