April 14, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने स्वास्थ निवारक जांच ई-हैल्थ सिस्टम टेक्नोलॉजी के प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट का शुभारम्भ किया।

0
IMG_20211206_085742_380

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा फाईबर में ज़िला स्तरीय अधिकारियों की घोषणाओं सम्बंधी समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का टेंडर हो गया है, उन्हें शीघ्र प्रारम्भ किया जाए और सड़कों में जो विद्युत पोल आ रहे हैं, उन्हे तुरन्त शिफ्ट करें।मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई घोषणाओं का आंगणन शीघ्र बनाकर शासन को भेजें। उन्होंने जिले में जल-भराव की समस्या को तुरंत दूर करने और ब्लड बैंक के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि अधिकारी जिले के सभी विकास कार्यों की सूची बना लें ताकि एक साथ लोकार्पण/शिलान्यास किया जा सके। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय का जल्द उद्घाटन होना है, समय से इसके कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *