April 13, 2026

कैबिनेट में गेस्ट टीचरों पर फैसले से राजकीय शिक्षक संघ नाराज

0

देहरादून। गेस्ट टीचरों के पदों को खाली न माने जाने के कैबिनेट के फैसले से राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों में नाराजगी है। जोगीवाला में हुई बैठक में शिक्षकों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द इस फैसले को वापस न लिया तो इसके विरोध में शिक्षक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। जरूरत पड़ने पर वह न्यायालय भी जाएंगे।

संघ के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी ने कहा कि सरकार का गेस्ट टीचरों के पदों को खाली न माने जाने का फैसला नियमित शिक्षकों के साथ अन्याय है।

संगठन के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से नियमित शिक्षकों की बैठक में पदोन्नति और तबादलों की प्रक्रिया प्रभावित होगी। प्रदेश में शिक्षकों के पदों पर नई नियुक्तियां भी समाप्त , हो जाएगी। शिक्षकों ने कहा कि इस

मसले पर शिक्षक जल्द ही शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलेंगे। बैठक में मुकेश बहुगुणा, योगेश घिल्डियाल, रविंद्र राणा, विजय गोस्वामी, हेमंत पैन्दुली, श्याम सिंह सरियाल, जयदीप रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *