April 13, 2026

ब्रेकिंग न्यूज:प्रदेश में छह दिन ही खुलेंगे स्कूल

0

देहरादून। प्रदेश में स्कूल खुलने को लेकर स्पष्ट आदेश न होने से कुछ स्कूल सप्ताह में पांच दिन तो कुछ छह दिन खुल रहे हैं, लेकिन अब सभी स्कूल छह दिन खुलेंगे। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि स्कूलों को शनिवार को बंद किए जाने का कोई आदेश नहीं था। कोविड के बाद पूर्व की तरह स्कूल खोलने का आदेश किया गया था। इस बारे में फिर स्पष्ट आदेश जारी किया जाएगा।

शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि प्रदेश में कोविड के दौरान स्कूल बंद रहे, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद स्कूलों को पूर्व की तरह खोलने का आदेश किया गया था। कहा गया था कि शनिवार को स्कूलों को सैनिटाइज किया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि स्कूलों को शनिवार को बंद रखे जाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा आरके उनियाल ने कहा कि स्कूलों के संबंध में माध्यमिक शिक्षा से आदेश जारी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *