June 12, 2026

ग्रुप कैप्टन वरुण हार गए जिंदगी की जंग।

0

नई दिल्ली। तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरु के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम हस्तियों ने ग्रुप कैप्टन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वरुण ने देश की जो सेवा की उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वायुसेना ने शोक जताते हुए कहा कि देश ने एक बहादुर जवान को खो दिया है। सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को भोपाल ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार 17 दिसंबर को होगा। वरुण का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है। ग्रुप कैप्टन वरुण ने पिछले साल 12 अक्तूबर को एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को दुर्घटना होने से बचा लिया था। इस बहादुरी के लिए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *