February 13, 2026

उत्तराखंड को लीडर इन ऑर्गेनिक फार्मिंग अवार्ड

0

आर्गनिक खेती में अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड को लीडरइन ऑर्गेनिक फार्मिंग अवार्ड मिला है। हिमाचल प्रदेश में आयोजित प्रोग्रेसिव एग्री लीडरशिप समिट-2021 में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने यह पुरस्कार दिया।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पुरस्कार को राज्य के जैविक खेती से जुड़े किसानों व विभाग के कर्मचारियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को जैविक स्टेट के रूप में स्थापित करना पीएम मोदी का भी ख्वाब है। इस वक्त राज्य में 4.75 लाख लोग है। जैविक खेती से जुड़े हुए हैं और 2.20 लाख हेक्टेयर में ऑर्गेनिक खेती की जा रही है। हाल में सरकार ने जैविक खेती करने वाले किसानों को 10 प्रतिशत ज्यादा सब्सिडी देने का निर्णय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *