February 12, 2026

शिकंजा: पीयूष जैन को जेल, 194 करोड़ बरामद

0

कानपुर के धनकुबेरइत्र कारोबारी पीयू जैन को 14 दिन जेल में बिताने होंगे। उसे 31.50 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसके कानपुर स्थित घर से 177.45 करोड़ और कन्नौज के पैतृक निवास से 17 करोड़ कैश मिले हैं। 23 किलो सोना और करोड़ों का चंदन का तेल भी बरामद हुआ है।

जीएसटी के बाद अब राजस्व खुफिया महानिदेशालय, आयकर विभाग और •ईडी भी जांच करेगा। सीबीआईसी के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी कैश रिकवरी है। डीजीजीआई की आधिकारिक सूचना के मुताबिक 22 दिसंबर को अहमदाबाद विंग ने शिखर पान मसाला, गणपति रोड कैरियर्स और ओडोकैम इंडस्ट्रीज के मालिक पीयूष जैन के परिसरों, आवास, ऑफिसों और गोदामों पर छापे मारे थे। जांच में पाया गया कि शिखर पान मसाले को बिना बिल वाउचर के कच्चा माल सप्लाई किया जा रहा था। इस दौरान 200 से ज्यादा फर्जी इनवायस पकड़ी गईं। मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। सोमवार दोपहर 3.45 बजे पीयूष को कोर्ट में पेश किया।

रात तीन बजे थाने पहुंचा कारोबारी

रविवार रात डीजीजीआई ने पीयूष जैन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले चार दिन से वह हिरासत में था। उसके खिलाफ टैक्स चोरी के आरोप में धारा 132 (1) व 69 सेंट्रल जीएसटी एक्ट की धाराओं में विभाग ने एफआईआर दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *