February 13, 2026

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के तीन और मरीज मिले।

0

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के तीन और मरीज मिले हैं। सोमवार को दून में दो बुजुर्ग और हरिद्वार में एक युवक ओमिक्रॉन

संक्रमित पाए गए। प्रदेश में अब तक ओमिक्रॉन के चार मरीज मिल चुके हैं। हरिद्वार जिले में यमन से लौटा 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला था। उसके कोविड सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। जिसमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

वहीं विदेशों से लौटे अपने ओमिक्रॉन संक्रमित परिजनों से दिल्ली में मिलकर देहरादून लौटे राजपुर रोड निवासी 74 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय महिला में भी ओमिक्रॉन की पुष्टि हो गई है। जबकि 11 दिसंबर को लंदन से देहरादून आई 34 वर्षीय विदेशी महिला की ओमिक्रॉन की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि ओमिक्रॉन संक्रमितों को आइसोलेशन में रखा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित कर जांच की जाएगी। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *