July 30, 2026

देहरादून। एलटी भर्ती में सरकार कुछ पद और बढ़ा सकती है। बेरोजगारों की मांग पर सरकार ने शिक्षा निदेशक से 25% पद बढ़ाने की मांग की बाबत प्रस्ताव मांगा है। अनुसचिव शिक्षा शिव विभूति रंजन ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है।

हाल में बेरोजगार संगठनों से सरकार से इसकी मांग की थी। उनका कहना है कि वर्तमान में शिक्षा विभाग ने 1431 पदों की भर्ती का प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा आयोग को भेजा है। इस साल बड़ी संख्या में शिक्षक रिटायर हुए हैं। ऐसे में सीधी भर्ती के पद बढ़ाये जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समाचार शायद आपसे छूट गया हो