February 12, 2026

उत्तराखंड में भीड़ एकत्र होने पर पाबंदी लगेगी

0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने कोरोना के मरीज बढ़ने से रोकने के लिए जिलाधिकारियों को सख्त कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि मरीज बढ़ रहे हैं तो कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं और भीड़ एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाये जाएं।

ऐसी सूरत में शादी समारोह और अंत्येष्टि में शामिल होने वालों की संख्या सीमित करने को भी कहा गया है। मुख्य सचिव संधु ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी और ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए बचाव एवं सुरक्षा के कड़े उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सचिव स्वास्थ्य की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। स्थिति पर नजर बनाए रखी जाए और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए ओमिक्रोन को फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन बनाने के साथ ही प्रतिबंध लगाए जाएं। साथ ही कंटेनमेंट स्ट्रैटेजी, टेस्टिंग, ट्रैकिंग, आइसोलेशन, सर्विलांस क्लीनिकल प्रबंधन, टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करने, नाइट कर्फ्यू, भीड़ पर प्रतिबंध आदि कदम उठाने को भी कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *