February 11, 2026

अल्मोड़ा शहर ने अपने लक्ष्य को सिर आंखों पर बैठाया

0

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार मंगलवार को गृह जनपद अल्मोड़ा पहुंचे लक्ष्य सेन का जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा में खेल प्रेमियों के अलावा तमाम राजनैतिक व सामाजिक संगठनों से उनका ढोल नगाड़ों और फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। लक्ष्य के स्वागत कार्यक्रम में भारी संख्या में उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी।

अपने स्टार खिलाड़ी लक्ष्य के स्वागत के लिए अल्मोड़ा के लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। करबला से शिखर तिराहे तक लोगों ने स्वागत रैली का जगह-जगह फूलों की बारिश से स्वागत किया गया। इसके बाद जिला बैडमिंटन संघ की ओर से होटल शिखर सभागार में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनका और उनके कोच व पिता डीके सेन का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। लक्ष्य सेन ने कहा कि सभी लोगों की शुभकामनाओं के बदौलत उन्होंने यह मेडल जीता है। आगे उनका लक्ष्य है कि वह कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीते। उनके कोच व पिता डीके सेन ने कहा कि लक्ष्य को जितना मान सम्मान आज मिल रहा है। इससे उसका मनोबल बढ़ेगा आगे भारत का नाम रोशन करेगा।

बोले लक्ष्य सेन, मेहनत करेंगे तो हर हाल में मिलेगी सफलता

अल्मोड़ा। नगर वासियों के स्वागत से लक्ष्य सेन गदगद दिखे। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में उन्हें मेडल जीतने की उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने मेहनत पर भरोसा किया और जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह अन्य प्रतियोगिता खेलकर उत्तराखंड सहित देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान रखने की जरूरत है। बेहतर खेलेंगे तो बेहतर नतीजे भी मिलेंगे। गौरतलब है कि अल्मोड़ा के रहने वाले 20 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन ने स्पेन में आयोजित बैडमिटन की विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *