February 12, 2026

टैब के साथ छात्रों को फ्री मिलेगा स्टडी ऐप

0

उत्तराखंड में राज्य सरकार की योजना में टैबलेट पाने वाले छात्रों को बायजूस स्टडी पोर्टल का सबस्क्रिप्शन फ्री मिलेगा। इसके लिए अक्षय पात्र ट्रस्ट ने बायजूस को साथ लेकर राज्य सरकार के साथ करार किया है।

राज्य सरकार की ओर से मिली राशि से टैब खरीदने पर छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार सरकारी स्कूलों के डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं को जल्द ही डीबीटी के जरिए 12-12 हजार रुपये देगी। कक्षा 10 और 12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए यह रकम दी जा रही है। शिक्षा विभाग योजना के | अंकित चौधरी दायरे में आ रहे छात्रों के बैंक खातों का रिकार्ड फाइनल कर रहा है। सरकार की तैयारी है कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पहले छात्रों के खाते में रकम पहुंच जाए। वहीं, यह टैब पाने वाले छात्रों के लिए अब एक और खुशी है।

टैब में छात्रों को ऑनलाइन स्टडी पोर्टल बायजूस का फ्री सबस्क्रिप्शन मिलेगा। इसे एक्टिवेट कर वह एक साल तक ऑनलाइन तैयारी करने के साथ ही क्लास ले सकेंगे। पोर्टल पर अपनी समस्याएं पूछने का विकल्प भी होगा। यह पैकेज बोर्ड छात्रों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *