February 12, 2026

प्रदेश में कोरोना के 38 नए केस, एक की मौत

0

देहरादून में 21, नैनीताल में छह व पौड़ी में पांच लोग मिले संक्रमित

देहरादून (एसएनबी)। उत्तराखंड में वुधवार को कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले मिले और 42 पुराने मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना से दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में आज एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में अव कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल तक पहुंच गया है। कुल संक्रमितों में से अब तक 331043 (95.99 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त यहां पर कोरोना के 222 एक्टिव केस हैं।

चमोली व रुद्रप्रयाग दो ऐसे जिले हैं जहां पर कोरोना का कोई एक्टिव मामला नहीं है। जबकि देहरादून में सबसे अधिक 81 व नैनीताल में 53 एक्टिव केस हैं। पांच जिलों में एक्टिव मामलों की संख्या दस से कम है। वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक राज्य में 7417 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग-अलग लैवों से 20 हजार 386 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।

इनमें 38 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 20348 की निगेटिव आई । देहरादून में सबसे अधिक 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नैनीताल में छह, पौड़ी में पांच, हरिद्वार में तीन, ऊधमसिंहनगर में दो और वागेश्वर में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जवकि सात जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में आज कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *