February 13, 2026

अश्विन गेंदबाजों और ऑलराउंडर की सूची में दूसरे स्थान पर

0

भारतीय ऑफ स्पिनर – रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की बुधवार को जारी ताजा विश्व रैंकिंग में गेंदवाजों और ऑलराउंडरों की सूची में अपना दूसरा स्थान वरकरार रखा। रविंद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने भी वल्लेवाजों की सूची में क्रमशः पांचवां और सातवां स्थान वरकरार है। रोहित के 797 और कोहली के 756 अंक हैं।

वल्लेवाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के मार्नस लावुशेन (915 अंक) शीर्ष पर काविज हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (900) दूसरे स्थान पर हैं जवकि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (879) ने स्टीव स्मिथ (877) को तीसरे स्थान से हटा दिया है। रोहित, डेविड वार्नर, कोहली, दिमुथ करुणारत्ने, वावर आजम और ट्रैविस हेड शीर्ष 10 में शामिल हैं।

टेस्ट गेंदवाजों में अश्विन शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। वह 883 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस शीर्ष पर काविज हैं जवकि पाकिस्तान के वाएं हाथ के तेज गेंदवाज शाहीन शाह अफरीदी तीसरे स्थान पर हैं। उनके वाद टिम साउदी और जेम्स एंडरसन का नंबर आता है। आस्ट्रेलिया की तरफ से मेलवर्न टेस्ट

में पदार्पण करने वाले स्कॉट वोलैंड ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में सात रन देकर छह विकेट लिए थे जिसके दम पर उन्होंने 271 रेटिंग अंक हासिल किए और 74वें स्थान पर जगह वनायी। ऑलराउंडरों की सूची में जैसन होल्डर शीर्ष पर हैं। उनके वाद अश्विन, जडेजा, शाकिव अल हसन, मिशेल स्टार्क और वेन स्टोक्स का नंवर आता है। टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत 124 अंक के साथ चोटी पर है। न्यूजीलैंड दूसरे, आस्ट्रेलिया तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *