February 12, 2026

दुखद:देहरादून के हवलदार प्रदीप नगालैंड में शहीद

0

देहरादून। 1/3 गोरखा राइफल्स के हवलदार व देहरादून के अनारवाला निवासी प्रदीप थापा शहीद हो गए हैं। वर्तमान में वह नगालैंड में तैनात थे। शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए हैं। इसकी सूचना उनके परिवार को देर शाम मिली। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

आसपास के लोग शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पार्थिव शरीर रविवार तक उनके पैतृक आवास पहुंच सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवान की शहादत पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखा राइफल में तैनात 39 वर्षीय हवलदार प्रदीप थापा 19 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। परिवार में उनकी पत्नी सुजाता थापा, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी 12 साल की है, जबकि दूसरी बेटी 10 साल की बेटा एक साल का है। कुछ माह पहले ही वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *