April 16, 2026

उत्तराखंड में फिर कोरोना विस्फोट

0

सुयालबाड़ी नवोदय विद्यालय में 85 छात्र कोरोना संक्रमित

भवाली अल्मोड़ा एनएच स्थित सुयालवाड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को एक साथ 85 छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे सुयालवाड़ी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

दो दिन पहले भी विद्यालय के प्रधानाचार्य और छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को विद्यालय में ही आइसोलेट कर दिया गया है। रविवार को सभी छात्रों के सैंपल ओमीक्रोन जांच को दिल्ली भेजे जाएंगे।

सुयालबाड़ी जवाहर नवोदय विद्यालय में वर्तमान में 600 विद्यार्थी हैं। बीते दिनों विद्यालय में एहतियात के तौर पर सभी छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच कराई। बुधवार को तीन विद्यार्थी पॉजिटिव मिले, जबकि गुरुवार को आठ विद्यार्थी और स्कूल के प्रधानाचार्य में भी कोरोना की पुष्टि हुई।

कोरोना सैंपलिंग प्रभारी गिरीश पांडेय ने बताया कि शनिवार को मिली रिपोर्ट में 85 और छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रशासन ने पूरे सुयालबाड़ी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *