February 11, 2026

वैष्णो देवी में भगदड़, 12 की मौत

0

नए साल पर बड़ा हादसा कहासुनी भगदड़ में बदली

कटड़ा/जम्मू माता वैष्णोदेवी के भवन में शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 16 लोग घायल हैं। मृतकों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश व दिल्ली के है। हादसा गर्भगृह के बाहर नंबर तीन पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मामूली कहासुनी भगदड़ में बदल गई। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधान सचिव (गृह) के नेतृत्व में एडीजीपी जम्मू व संभागीय आयुक्त जम्मू की समिति जांच करेगी।

साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालु माता भवन पहुंचे थे। सभी को जल्दी दर्शन को उत्सुकता थी। दर्शन कर लौटने वालों को संख्या भी खासी थी। लॉकर एरिया के पास मार्ग संकरा होने के चलते दोनों तरफ रात करीब 2.00 बजे एक्सरे मशीन व लाकर एरिया के बीच भारी भीड़ जमा हो गई, इससे अव्यवस्था फैली और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है, भगदड़ के कारण फर्श पर सो रहे कुछ बद्धालु कुचले गए। घायल 16 लोगों को माता वैष्णोदेवी नारायणा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे के कारण रात तीन बजे यात्रा रोक दी गईं। एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए ताराकोट मार्ग भी यात्रियों के लिए बंद कर दिया। राहत व बचाव कार्य के बाद सुबह छह बजे यात्रा फिर शुरू हुई। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों का जायजा लिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक जताया है। उपराज्यपाल सिन्हा ने बताया, पीएम और गृहमंत्री को घटना की जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *