February 12, 2026

पारदर्शी चुनाव को नगर निगमों/पालिकाओं में वर्षों से जमे अधिकारियों को पहाड़ का रास्ता दिखाए शासन -मोर्चा

0

वर्षों से नगर निगम में कुंडली मारे बैठे हैं कई सेटिंगबाज अधिकारी ! मैदानी जनपदों की पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी/ कर- सफाई निरीक्षक भी काट रहे मलाई निर्वाचन आयोग ले संज्ञान |

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश के अधिकांश नगर निगमों में अधिकारी अपनी प्रथम नियुक्ति से ही तैनात हैं तथा यही हाल मैदानी क्षेत्रों की पालिकाओं में तैनात अधिशासी अधिकारी, कर निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षकों आदि का है |एक ही स्थान पर वर्षों से जमे रहने के कारण इनके द्वारा राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते पारदर्शी चुनाव की परिकल्पना करना बेमानी है |

नेगी ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा शासन को 3 वर्षों से एक ही स्थान पर डटे अधिकारियों का स्थानांतरण अन्यत्र करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन में गहरी पैठ बनाए सेटिंगबाज व भ्रष्ट अधिकारी मैदानी जनपदों की पालिकाओं में तैनाती पा लेते हैं तथा वहीं दूसरी ओर सिफारिश विहीन अधिकारी पहाड़ से पहाड़ पर ही नौकरी करने को मजबूर हैं |

शासन ने हाल ही में आयोग के निर्देश पर पर्वतीय जनपदों के अधिकारियों को पहाड़ी क्षेत्रों में ही इधर से उधर किया है, लेकिन मैदानी क्षेत्र के अधिकारियों को नहीं हिलाया गया, जोकि बहुत गंभीर मामला है |

मोर्चा ने उक्त मामले को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को पत्र प्रेषित कर कार्यवाही की मांग की है|

पत्रकार वार्ता में- मो.असद व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *