February 12, 2026

पैंगोंग झील पर पुल का निर्माण कर रहा चीन

0

फिर उकसावे की हरकत…. उपग्रहों से मिली तस्वीरों के बाद भारत सतर्क

नई दिल्ली। चीन की सेना पूर्वी लद्दाख के विवादित पैंगोंग झील के एक भाग में पुल का निर्माण कर रही है। उपग्रहों से मिली तस्वीरों के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) पुल का निर्माण झील के अपने इलाके में कर रही है, लेकिन पिछले दो साल से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर चल रही तनातनी के मद्देनजर विवादित इलाके में इस तरह का निर्माण उकसावे की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

तस्वीरों की पड़ताल के बाद सेना के सूत्रों ने बताया कि इससे सामरिक लिहाज से अहम इलाके में चीनी सेना टैंक और सैन्य टुकड़ियों को झील के उत्तरी से दक्षिणी किनारे तक आसानी से ले जा सकती है। ये तस्वीरें जियो- इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डामीन साइमोन ने हासिल की है। इसके मुताबिक, पैंगोंग की एक पतली पट्टी पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

सेना के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में स्थिति अब भी तनावपूर्ण है। एलएसी पर दोनों सेनाओं के करीब पचास- पचास हजार जवान तैनात हैं।

गलवां में पीएलए ने फहराया झंडा

■गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के झंडा फहराने और पीएलए सैनिकों की परेड का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया।

■ चीन के ग्लोबल टाइम्स ने यह वीडियो जारी किया था। इसमें पीछे पहाड़ पर लिखा है ‘हम एक इंच जमीन नहीं छोड़ेंगे’। हालांकि, चीनी सैनिक अपने ही इलाके में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *