February 12, 2026

निशंक के गांव में दसवीं के बाद पढ़ाई का इंतजाम नहीं

0

पौड़ी। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का गांव पिनानी, पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ गांवों में शामिल है। जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में करीब सौ परिवार रहते हैं। लेकिन यहां के बच्चों को दसवीं के बाद पढ़ाई के लिए, मीलों पैदल चलना पड़ता है।

निशंक देश के शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। डॉ. निशंक यूपी के समय से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आए हैं। उत्तर प्रदेश शासन काल में यह क्षेत्र कर्णप्रयाग विधानसभा का हिस्सा हुआ था। उत्तराखंड के लेख यह क्षेत्र थलीसैंण विधानसभा का हिस्सा रहा, जहां से निशंक विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में यह क्षेत्र चौबट्टाखाल विधानसभा का हिस्सा है।

निशंक ने गांव को जोड़ने के लिए बनाई थी सड़क

पिनानी में गांव को जोड़ने वाली सड़क डा. निशंक के कार्यकाल में ही आई। पिनानी के ग्रामीण बताते हैं कि डा. निशंक ने सीएम बनने से पहले पीएमजीएसवाई के तहत गांव की सड़क मंजूर करवा ली थी। पिनानी में पानी की दिक्कत भी नहीं है। पिनानी गांव में जलागम महकमे ने हाल ही में एक ग्रोथ सेंटर खोला है। इसका मकसद स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर लोगों की आर्थिकी को मजबूत करना है।

2019 में आए थे गांव

पूर्व सीएम एवं हरिद्वार के सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक एचआरआडी मंत्री रहते हुए अक्तूबर 2019 में गांव आए थे। तब उनके साथ तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह और सांसद नैनीताल अजय भट्ट आदि नेता भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *