February 12, 2026

चुनाव स्थगित करने पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली

0

नैनीताल: उत्तराखंड में ओमीक़ोन और संक्रमण बढ़ने के चलते आगामी विधानसभा चुनाव और रैलियां स्थगित करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के अवकाश पर होने से सुनवाई नहीं हुई।

याचिकाकर्ता की ओर से न्यायमूर्ति मनोज तिवारी और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खंडपीठ में सुनवाई की प्रार्थना की गई। खंडपीठ ने कहा कि मामले को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुन रहे हैं व सुनवाई रेगुलर बेंच ही करेगी। पिछली सुनवाई पर केंद्रीय चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *