February 12, 2026

डिजीलॉकर में रखी डिग्री मान्य

0

नई दिल्ली। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों को डिजिलॉकर खातों में उपलब्ध डिग्री, अंकपत्रों और अन्य दस्तावेजों को वैध प्रमाणपत्रों के रूप में स्वीकार करने का निर्देश दिया है।

यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को लिखे पत्र में कहा, राष्ट्रीय अकादमिक निक्षेपागार (एनएडी) अकादमिक संस्थानों द्वारा डिजिटल प्रारूप में रखे गए अकादमिक पुरस्कारों (डिग्री और अंकपत्र) का एक ऑनलाइन भंडार है। यह छात्रों को सीधे डिजिटल प्रारूप में प्रामाणिक दस्तावेज और प्रमाणपत्र प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *