February 12, 2026

पुरानी पेंशन के लिए 10 को भेजेंगे ज्ञापन

0

देहरादून। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के माध्यम से 10 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वेतन विसंगति समिति के अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह को ज्ञापन भेजा जाएगा।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीसी पसबोला ने एक अक्तूबर 2005 से पहले के विज्ञापित पदों के आधार पर नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने के कैबिनेट के फैसले का खुशी जताई। 80 हजार कर्मचारी अभी भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं।

कुमाऊं मंडल के संयोजक योगेश घिल्डियाल ने राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 जनवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व वेतन विसंगति समति के अध्यक्ष को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन भेजा जाएगा। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *