February 12, 2026

नटवरलाल का ये फर्जी बैनामा रास ना आया लक्सर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया

0

➡️ सैकड़ों बीघा जमीन का हुआ बैनामा जिसका मालिक जीवित ही नही
➡️ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ 90 वर्षीय अभियुक्ता सहित 02 को पहले ही भेज चुके हैं जेल

तो चलो मिलाते हैं आपको हरिद्वार के नटवरलाल से। वैसे नटवरलाल के नाम से शायद ही कोई अंजान हो जिसने ताजमहल तक को बेच दिया था। कुछ ऐसा ही उदाहरण आपको हरिद्वार पुलिस दिखाने जा रही है।

ऐसा एक मामला हरिद्वार में भी देखने को आया जब कुछ साल पूर्व स्वर्गवासी हो चुकी महिला की सैकड़ों बीघा जमीन के लालच से जन्मा हरिद्वार का नटवरलाल।
मृत महिला के रूप में कथित कॉपी जिंदा दिखाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेगैरतमंदों ने करोड़ों की जमीन का बैनामा करना शुरू कर दिया।

कहावत पुरानी है पर बहुत सही है कि आखिर बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी। इधर मृत महिला के परिजनों को भनक लगने की देर थी कि वो पहुंचे लक्सर पुलिस के पास। खबर मिलते ही लक्सर पुलिस के होनहार दरोगा मनोज सिरोला ने अपने अनुभव का प्रयोग कर नटवरलाल गैंग की महिला सहित 02 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका था पर मास्टरमाइंड नटवरलाल अभी भी गिरफ्त से बाहर था जिसकी गिरफ्तारी हेतु नए नए हथकंडे अपनाते हुए कनखल हरिद्वार निवासी गुरुचरण (कथित नटवरलाल) व लक्सर निवासी सुखपाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *