February 12, 2026

हरिद्वार के सीईओ चतुर्वेदी सहित दो अधिकारी निलंबित

0

देहरादून। आचार संहिता लागू होने के बाद पूर्व तिथि से शिक्षकों की नियुक्ति एवं उनके समायोजन के आरोप में हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सीईओ निलंबन अवधि में शिक्षा महानिदेशालय में संबद्ध रहेंगे।

प्रदेश में आठ जनवरी को आचार संहिता लग गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी विद्याशंकर चतुर्वेदी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रविवार को पूर्व तिथि से शिक्षकों की नियुक्ति एवं उनका समायोजन कर रहे थे। एक व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत डीएम से कर दी, जिस पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी सौरभ सिंह और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह को मौके पर भेजा। मौके पर दफ्तर खुला और शिकायत सही पाई गई शिक्षा सचिव ने कहा कि डीएम हरिद्वार और सीडीओ ने मामले की रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए सीईओ के निलंबन की सिफारिश की थी।

पूरे इस प्रकरण में सीईओ की प्रथम दृष्टया संदिग्ध भूमिका और आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित ने कर दिया गया है। इसके अलावा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जोगेंद्र सिंह राणा को भी निलंबित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई का आदेश हुआ है। अपर सचिव दीप्ति क सिंह की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के निलंबन का आदेश जारी किया गया है। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *