February 12, 2026

प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल 16 जनवरी तक रहेंगे बंद

0

शिक्षा सचिव की ओर से जारी किया गया आदेश

देहरादून। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कराने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल 16 जनवरी तक बंद रहेंगे, लेकिन इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक इस दौरान शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

कोविड- 19 को ध्यान में रखते हुए पूर्व में स्कूलों के संचालन के लिए 24 अक्तूबर 2020 की एसओपी का पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *