April 16, 2026

इस बार दो लाख 42 हजार छात्र देंगे बोर्ड परीक्षाएं

0

10वीं में 63404, 12वीं में 57881 छात्राएं देंगी परीक्षा

रामनगर। साल 2021-22 की हाईस्कूल की और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड परीक्षाएं चुनाव र के बाद होने की संभावना है। बोर्ड परीक्षा में दी इस बार दो लाख 42 हजार 950 छात्र छात्राएं बैठेंगे। हाईस्कूल में 129784 और इंटर में 113166 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।

उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव निपटने के बाद बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराएगा और चुनाव के नतीजे आने के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह तक परीक्षाएं शुरू होने की संभावनाएं हैं। हालांकि अभी बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित नहीं की गई है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक परीक्षाओं की तिथि घोषित हो जाएगी।

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में इस बार छात्राओं की संख्या अधिक है। संस्थागत और व्यक्तिगत छात्राओं की संख्या हाईस्कूल में 63404 और इंटर में 57881 हैं। उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव बीएमएस रावत ने बताया कि प्रदेश में चुनाव समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। उम्मीद है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू की जाएं। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *